शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर , बेहट । कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मुक़ददस माहे रमज़ान के चौथे जुमे की नमाज़ मुस्लिमों ने अकीदत के साथ अदा कर मुल्क व कौम की सलामती, तरक्की,खुशहाली और अमनों अमान के लिए दुआएं मांगी।
शुक्रवार को मुक़ददस रमजान के चौथे जुमे की नमाज़ कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रो में अक़ीदत के साथ अदा की। कस्बे की शाही जामा मस्जिद में मौलाना राशिद जमाल कासमी,जाहिदिया मसजिद में मुफ़्ती मोहम्मद आमिर,मोहल्ला मनिहारान में स्थित मस्जिद आयशा में मुफ्ती मोहम्मद शादाब ने,थाने के बराबर वाली मस्जिद में कारी सनाउल्लाह,मदरसा कसरुल उलूम की मस्जिद में काजी मोहम्मद साजिद,अलीशान मस्जिद में कारी मोहम्मद तसलीम और बस स्टैंड वाली मस्जिद में मुफ्ती असजद,मस्जिद उमर फारूख में कारी उस्मान अंजुम ने नमाज़ अदा कराई।कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में मिर्ज़ापुरपौल,रायपुर,बादशाहीबाग,नौगावा,संसारपुर,मुजफ्फराबाद,कलसिया, सलेमपुर,दबकोरा,रीढी ताजपुरा,नगला झंडा आदि ग्रामीणों की जुमे की नमाज़ अदा की गई नमाज़ के बाद कौम की सलामती देश में खुशहाली,आपसी भाईचारे व आमनो अमान की दुआए की गई। नमाज़ से पहले सभी मस्जिदों के इमामों ने रमज़ान की फज़ीलत बयान करते हुए कहा कि यह महीना सब्र, रहमत और मग़फिरत का है इसमें ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए। सभी ने रोज़ा,नमाज़, तरावीह और कुरआन-ए-पाक की तिलावत की अहमियत पर रोशनी डाली और लोगों को नेक राह पर चलने की नसीहत की सभी ऐलान किया की नमाज़े ईद उल फितर मस्जिद के अंदर या ईदगाह में ही अदा करें कोई भी नमाज़ी सड़क पर नमाज़ ना पढ़े।
जुमे की नमाज़ के दौरान सुरक्षा के मद्दे नज़र भारी पुलिस बल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में तैनात रहा ।









