सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के जन्मोत्सव पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन

दिल्ली-एनसीआर के करीब 50 स्थानों पर निःशुल्क जांच, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर/दिल्ली। संत निरंकारी मिशन परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य प्रेरणाओं से मानव सेवा, समाज कल्याण और लोकमंगल के कार्यों के लिए निरंतर समर्पित रहा है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में सतगुरु माता जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिल्ली-एनसीआर के लगभग 50 स्थानों पर भव्य स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 13 से 15 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न स्वास्थ्य जांच टाटा 1 एम जी के सहयोग से की जाएंगी। शिविर में ब्लड शुगर और रक्तचाप जैसी आवश्यक जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण के लिए न्यूनतम शुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों का लाभ मिशन द्वारा गोद लिए गए गांवों पट्ठीकल्याणा, पांच्छी गुजरान, मंडोरा और भोडवाल मांजरी सहित आसपास के हजारों नागरिकों को मिलेगा। अनुभवी डॉक्टरों, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों और समर्पित स्वयंसेवकों की टीम लोगों को सहज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।

मिशन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत बनाएगी। संत निरंकारी मिशन के मूल सिद्धांतों के अनुरूप स्वास्थ्य, शिक्षा और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का प्रयास निरंतर जारी है।

विशेष सत्संग समारोह का भी होगा आयोजन

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन उपस्थिति में 13 मार्च 2026 को दिल्ली के बुराड़ी रोड स्थित ग्राउंड नंबर-2 में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष सत्संग समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल होकर सतगुरु माता जी के प्रेरणादायक सत्संग वचनों से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करेंगे।

मिशन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन केवल उत्सव तक सीमित नहीं होते, बल्कि इन्हें मानव सेवा और लोककल्याण के कार्यों से जोड़कर समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाता है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य