कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं का दिल्ली में शैक्षिक भ्रमण

राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान, लाल किला और इंडिया गेट का किया अवलोकन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। बेहट ब्लॉक के सढोली कदीम स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को राज्य परियोजना लखनऊ के निर्देश पर शैक्षिक भ्रमण के लिए दिल्ली ले जाया गया। इस दौरान छात्राओं ने देश के प्रमुख ऐतिहासिक और राष्ट्रीय स्थलों का भ्रमण कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय की छात्राओं को दो बसों के माध्यम से दिल्ली ले जाया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान, लाल किला तथा इंडिया गेट का अवलोकन किया और इन स्थलों के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

भ्रमण के दौरान छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बस में विद्यालय के तीन-तीन स्टाफ सदस्यों को तैनात किया गया था। साथ ही जिला समन्वयक श्रेया पटवा भी पूरे समय उपस्थित रहीं और व्यवस्थाओं की निगरानी करती रहीं।

छात्राओं के भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जिला स्तर से सुनिश्चित की गई थीं। इसके अतिरिक्त दोनों बसों की निगरानी जिला कार्यालय स्तर से लगातार की जा रही थी, जिससे भ्रमण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

इस शैक्षिक भ्रमण में छात्राओं के साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं ममता रानी, गुड्डन देवी, सरिता देवी, अलका चौहान, कविता वर्मा तथा मांगेराम भी मौजूद रहे। छात्राओं ने इस शैक्षिक भ्रमण का भरपूर आनंद लिया और इसे अपने लिए एक यादगार अनुभव बताया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य