शहरी चौपाल ब्यूरो
शामली। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय शामली द्वारा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएं 17 मार्च से 21 मार्च 2026 तक शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम शामली में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से आयोजित की जाएंगी।
उप क्रीड़ाधिकारी शामली अश्वनी कुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए टेबल-टेनिस, कुश्ती, बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, फुटबॉल, हॉकी और शूटिंग जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ उपविजेताओं को भी आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जनपद के युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला खेल कार्यालय शामली में अपनी एंट्री करा सकते हैं। इसके लिए अश्वनी कुमार त्यागी (मोबाइल: 9719069968), संजू रानी (7337873084), प्रशांत मलिक (9310546712), भूपेंद्र सिंह देव (8923121667) तथा आकाश चौधरी (9675046335) से संपर्क किया जा सकता है।
उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए एंट्री पूरी तरह निशुल्क है। खिलाड़ियों को पंजीकरण के समय आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।









