पीएम श्री विद्यालय कैलाशपुर में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

छात्रों के वैज्ञानिक मॉडलों की अतिथियों ने की सराहना

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गागलहेड़ी। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलाशपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों और मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश जौहरी, वेद प्रकाश तथा प्रधानाचार्य शमा परवीन ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश जौहरी और वेदपाल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य में वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर और प्रोफेसर बनकर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों से अपने शिक्षकों और माता-पिता का सम्मान करने तथा मेहनत के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका रेखा सैनी ने किया, जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्य शमा परवीन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों को देखकर अतिथियों और अभिभावकों ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की।

इस अवसर पर नीरज धीमान, वेदपाल, रंजना गुसाईं, अंश सहगल, शहजाद ग़ालिब, मीनू ग्रेवाल, गजाला परवीन, अजय सिंह, अजीत सिंह, मनीषा रानी, उसमेश देवी, स्मिता अरोड़ा, मोनू बिष्ट सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य