काशीराम जयंती पर रालोद कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

रेखा गुप्ता ने महिलाओं के साथ ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। बहुजन नायक मान्यवर काशीराम की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों व सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर रेखा गुप्ता ने बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।

रविवार को कोर्ट रोड स्थित रालोद महानगर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुजन नायक काशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और अन्य वर्गों को मजबूत करने तथा उन्हें उनके अधिकार दिलाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और बहुजन नायक काशीराम के संघर्षों से प्रेरणा लेकर दलित, पिछड़े, शोषित और अल्पसंख्यक समाज को जागरूक करना होगा तथा समाज में एकजुटता लानी होगी।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ओडी त्यागी, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, जिलाध्यक्ष शाहजमा खान और बाबूराम प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक दल समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान रेखा गुप्ता और रिबेका के नेतृत्व में कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनका नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अयूब हसन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद, युवा जिलाध्यक्ष शिवकुमार, अर्जुन सिंह, जिला महासचिव दिनेश शर्मा, हरपाल सिंह वाल्मीकि, रूपचंद बर्मन, सागर, फखरुल इस्लाम, मनोज कुमार, पदम सिंह, अंकुर, विक्की, कंवरपाल, सोनू, वीरेंद्र, ऋतिक राणा, कौशित, अमन कुमार, अजय राणा, चंद्र किरण, सूरज कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद मलिक ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य