कांशीराम जयंती व आजाद समाज पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

भीम आर्मी के तत्वावधान में थानाभवन में आयोजित कार्यक्रम, नेताओं ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

शहरी चौपाल ब्यूरो 

थानाभवन (शामली)। बहुजन समाज के महान नेता मान्यवर कांशीराम की जयंती तथा आजाद समाज पार्टी कांशीराम का छठा स्थापना दिवस थानाभवन स्थित राव मासूम के कैंप कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राव मौसम उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रभात भारती ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभात भारती ने कहा कि मान्यवर कांशीराम की विचारधारा “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों पर चलकर समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को संगठित करने का कार्य करना चाहिए।

मुख्य अतिथि राव मौसम ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन समाज के शोषित और वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने लोगों को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी समाज को आगे बढ़ाने की दिशा दिखाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने कांशीराम के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर इंजीनियर नीरज कुमार, राजन गौतम, राव आरिफ, अंकित कुमार, सरवर तोमर, मोहम्मद अली, सुमित महावत, चंद्रपाल, रजनीश गौतम, अभय कुमार, रामकुमार, गौरव कुमार, नावेद अली, नौशाद अली, प्रिंस कुमार, विकास कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य