सिद्धपीठ शाकुम्भरी देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मां शाकुम्भरी के किए दर्शन, मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार व पूर्व विधायक रानी देवलता से की शिष्टाचार भेंट

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर , बेहट। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर जनपद के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पूरे समय मुस्तैद रहे।

मंदिर में दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे राणा परिवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंदिर व्यवस्थापक आतुल्य प्रताप राणा, आदित्य प्रताप राणा की पत्नी, उनके पुत्र सुयश प्रताप राणा और पुत्री से मुलाकात कर हालचाल जाना। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की पूर्व विधायक रानी देवलता से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

 

गौरतलब है कि सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन लंबे समय से राणा परिवार द्वारा किया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवार द्वारा लगातार विभिन्न व्यवस्थाएं की जाती रही हैं। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर राणा परिवार ने उनका स्वागत किया और मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे, ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से ही तैयारियां कर ली थीं। मंदिर परिसर, मार्गों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। मुख्यमंत्री के दर्शन कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में व्यवस्था सामान्य हो गई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य