उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूरे, सहारनपुर में सर्किट हाउस में कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व सहायता वितरित

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । सहारनपुर उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व सहायता सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार नवनिर्माण के 9 वर्षों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। वहीं सर्किट हाउस परिसर में खादी ग्रामोद्योग, कृषि, नेडा, पशुपालन, एनआरएलएम, पंचायती राज एवं बाल विकास सेवा सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनका अतिथियों ने अवलोकन किया।

राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि बीते 9 वर्षों में प्रदेश में कानून व्यवस्था, सड़कों, रोजगार, गरीब कल्याण, पेयजल, विद्युत और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सिंचाई, बीज, खाद और फसलों के बेहतर मूल्य की व्यवस्था की गई है तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ योजना से स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हो रही हैं।

राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि नवरात्रि की पूर्व संध्या पर शुरू हुआ यह कार्यक्रम 9 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में प्रदेश और देश की तस्वीर बदली है और यह सब सरकार की स्पष्ट नीति और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, मुख्य बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप, पशुपालन विभाग के लाभार्थियों को मुर्गी पालन हेतु सहायता, कृषि विभाग द्वारा ट्रैक्टर की चाबी तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की गई।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य