श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, जेड प्लस सुरक्षा की मांग

राष्ट्रवादी नव निर्माण दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । सहारनपुर राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के कार्यकर्ताओं ने संगठन के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार त्यागी (बिट्टू प्रधान) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि नोएडा के थाना फेज-2 में गंभीर प्रकरण की शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई है और न ही विधिवत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

वक्ताओं ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा से जुड़ा नहीं है, बल्कि संगठन की विचारधारा पर भी हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व श्रीकांत त्यागी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं, जिससे पार्टी को कमजोर किया जा सके।

ज्ञापन में मांग की गई कि श्रीकांत त्यागी को तत्काल जेड श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा प्रदान की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में रागपाल त्यागी, विवांत त्यागी, सेवाराम, मदन मंजीत, तिलकराम, इसंत त्यागी, कुलदीप यादव, मनमोहन त्यागी, नितिन त्यागी, राजमार त्यागी और रविंद्र त्यागी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य