जमाल साबरी पुनः बने प्रदेश कानूनी सलाहकार, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) ने फिर सौंपी जिम्मेदारी, चैंबर पर हुआ सम्मान समारोह

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । सहारनपुर भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप द्वारा जमाल साबरी एडवोकेट को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का प्रदेश कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी वे इस पद पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

जमाल साबरी की पुनर्नियुक्ति उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को देखते हुए की गई है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही सिविल कोर्ट स्थित उनके चैंबर पर अधिवक्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जमाल साबरी एक संघर्षशील और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी हैं, जो सदैव समाज और किसानों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

 

अपने संबोधन में जमाल साबरी एडवोकेट ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे और उन्हें हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे।

कार्यक्रम में संदीप पंवार, मोहम्मद शाहजमां, राव फैसल, जुबैर अली, राव खालिद, विकास, सागर, रुमन लांबा, मेघा तेश्वर, फैसल इकबाल, शाहनवाज, अंकित शुक्ला, पूजा प्रजापति, अंकिता, सारुख, सोनू सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य