सहारनपुर: जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण सम्पन्न, डिजिटल प्रक्रिया पर जोर

सहारनपुर में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। डिजिटल माध्यम से जनगणना कराने पर विशेष जोर दिया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। आगामी डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” को लेकर तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।

जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (राजस्व) सलिल कुमार पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फील्ड अधिकारियों को डिजिटल उपकरणों, मोबाइल ऐप और जनगणना की प्रक्रियाओं से अवगत कराना है। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिसमें डेटा संग्रह के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।

जनपद के 122 फील्ड ट्रेनरों को दो बैच में प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद ये ट्रेनर प्रगणकों और सुपरवाइजरी स्टाफ को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे 22 मई 2026 से शुरू होने वाले जनगणना के प्रथम चरण को बिना त्रुटि के संपन्न कराया जा सके।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह, सहायक निदेशक जनगणना आशुतोष कुमार, मास्टर ट्रेनर राम गोपाल, नमन शर्मा, सर्व ज्योति नंदन सेठ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य