शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर निगम परिसर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए विभिन्न वार्डों की महिला सफाई मित्रों को सुरक्षा किट वितरित की गई। इस दौरान अधिकारियों ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी और जेडएसओ राजीव चौधरी द्वारा महिला सफाई मित्रों को हेलमेट, जूते, ग्लव्स, मास्क, एप्रन सहित पीपीई किट प्रदान की गई।
किट प्राप्त करने वाली महिला सफाई मित्रों में हेमलता, कमलेश, उमा, ओमवती, सुदेश, बाला, ब्रजेश, मुकेश, रीना सहित अन्य शामिल रहीं।
इस अवसर पर सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और महिलाओं का सशक्त होना समाज के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने सफाई मित्रों से पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ शहर को साफ-सुथरा रखने में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, परमानंद तथा सफाई निरीक्षक अमर ज्योति सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।








