सहारनपुर: निगम ने 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया, 11 हजार जुर्माना वसूला

सहारनपुर में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 50 दुकानों से अतिक्रमण हटाया और 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला। आईजीआरएस शिकायतों पर हुई कार्रवाई।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने शहर के विभिन्न बाजारों में अभियान चलाकर करीब 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया और 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल और जनसुनवाई में मिली शिकायतों के आधार पर की गई।

नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर चलाए गए अभियान में लोहानी सराय, प्रताप मार्केट, शहीद गंज, जैन कॉलेज रोड, भारत माता चौक, नया बाजार और ढोलीखाल क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया।

ढोलीखाल-लोहानी सराय चौक पर करीब आधा दर्जन दुकानों से अतिक्रमण हटाते हुए पांच दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। वहीं नया बाजार में जामा मस्जिद के पास चार दुकानों से अतिक्रमण हटाकर दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रताप मार्केट में भी कई दुकानों पर कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा भारत माता चौक, शहीद गंज और जैन कॉलेज रोड पर भी जनसुनवाई में मिली शिकायतों के आधार पर अतिक्रमण हटाया गया।

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच.बी. गुरुंग ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया और 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत माता चौक के पास गुरुद्वारा रोड की एक गली में सड़क पर बनाए गए बाथरूम की शिकायत मिलने पर संबंधित भवन स्वामियों को एक सप्ताह के भीतर इसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य