सहारनपुर: मिशन शक्ति के तहत फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई, 2 मनचले युवक गिरफ्तार

सहारनपुर के थाना फतेहपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले 2 मनचलों को गिरफ्तार किया। एंटी रोमियो टीम की सख्त कार्रवाई।

विमल शर्मा 

सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए महिलाओं और बालिकाओं पर फब्तियां कसने वाले दो मनचले युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मनचलों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा एंटी रोमियो अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान छुटमलपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर फब्तियां कस रहे दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम जखवाला थाना देवबंद और अर्जुन पुत्र तेजपाल निवासी कमालपुर रोड थाना फतेहपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनय शर्मा, उपनिरीक्षक मिथलेश राठौर, हेड कांस्टेबल विपिन पाठक तथा पीआरडी संगीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य