अरविंद कौशिक
कैराना । हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कैराना न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश शामली इंद्रप्रीत सिंह जोश द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके उपरांत सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में रंग गया।
कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के न्यायाधीश बृजेश कुमार शर्मा, अपर जिला जज सुरेंद्र कुमार राय, रितु नगर, सीमा वर्मा, सिविल जज आंचल कसाना, अंकित त्यागी, प्रशांत कुमार, दिव्या चंद्र, आशीष कंबोज, ईशा चौधरी सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ईशपाल सिंह, महासचिव सरवेज जंग, रामकुमार वशिष्ठ, राजकुमार चौहान, विनोद सिंह, राहुल चौधरी, शैलेंद्र कुमार, शगुन मित्तल, खड़क सिंह चौहान, विवेक प्रेमी, जयपाल सिंह एवं शक्ति सिंगल सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पंडित अमर भारद्वाज के नेतृत्व में भजन मंडली ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु भाव-विभो र हो उठे। कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया








