Shamli News उन्नति का रास्ता स्कूल से होकर गुजरता है: कैराना में दामोदर सैनी ने बच्चों को किया प्रेरित, परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित

कैराना के प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित हुआ। दामोदर सैनी ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि उन्नति का रास्ता स्कूल से होकर गुजरता है।

अरविंद कौशिक

कैराना  | प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़, कैराना में आज परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष दामोदर सैनी, जिला महामंत्री एडवोकेट शक्ति सिंघल, वार्ड 6 के सभासद सागर गर्ग एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने सामूहिक रूप से बच्चों को परीक्षाफल वितरित किया।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 5 में उजमा ने प्रथम, लक्ष्य ने द्वितीय और सोफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 4 में आसना ने प्रथम, जोया ने द्वितीय और अवि ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

इस अवसर पर दामोदर सैनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बहुत भाग्यशाली हैं, जिन्हें पढ़ने के लिए अच्छा विद्यालय और योग्य शिक्षक मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी बच्चों की शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और “उन्नति का रास्ता स्कूल से होकर गुजरता है”, इसलिए सभी को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।

जिला महामंत्री शक्ति सिंघल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा नींव की ईंट होती है। यदि नींव मजबूत होगी तो भविष्य भी उज्ज्वल और मजबूत बनेगा। वहीं सभासद सागर गर्ग ने विद्यालय की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जनपद के बेहतरीन विद्यालयों में से एक बताया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य