सहारनपुर गंगोह में पुलिस मुठभेड़, गौकशी का आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सहारनपुर के गंगोह में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौकशी के आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। एक साथी फरार, पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान तेज किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर । जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के बीच थाना गंगोह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी के एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को गंगोह-नानौता मार्ग पर न्यू हॉलेंड शोरूम के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगे। कुछ दूरी पर आम के बाग के पास उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

पुलिस टीम को अपने करीब आता देख बदमाशों ने पेड़ की आड़ लेकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही दबोच लिया गया। वहीं दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मरगूल उर्फ गुल्लु पुत्र अब्बास निवासी मोहल्ला नासुरान, कस्बा व थाना नानौता के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौकशी, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थों से जुड़े करीब आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य