सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, संदीप गुप्ता बने महासचिव

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, संदीप गुप्ता महासचिव, अतुल चुघ कोषाध्यक्ष और भारत भूषण अलहाबादी उपाध्यक्ष बनाए गए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कार्यरत सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के एल अरोड़ा ने नई टीम का गठन करते हुए देशभर से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

घोषणा के अनुसार संदीप गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव, देहरादून (उत्तराखंड) के अतुल चुघ को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा नई दिल्ली के भारत भूषण अलहाबादी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था ने इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इस अवसर पर संस्था के मुख्य कार्यालय के रूप में दिल्ली को घोषित किया गया। के एल अरोड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य कर सकते हैं। अब वरिष्ठ नागरिक केवल अपने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे वालंटियर के रूप में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

संस्था का उद्देश्य देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को उठाना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कार्य करना है। इसके साथ ही संस्था युवाओं को भी अपने मिशन से जोड़कर समाज में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देना चाहती है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य