शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिड्ढा को सहारनपुर जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले के पत्रकारिता, राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं औद्योगिक जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नगर निगम महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि मनोज मिड्ढा एक निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मनोज मिड्ढा को यह जिम्मेदारी मिलना उनकी वर्षों की मेहनत और पत्रकारिता के प्रति समर्पण का परिणाम है।
पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और मनोज मिड्ढा जैसे अनुभवी पत्रकार के नेतृत्व में संगठन निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के चेयरमैन जावेद साबरी ने कहा कि मनोज मिड्ढा पत्रकारों की समस्याओं को भलीभांति समझते हैं। उनकी नियुक्ति से जिले के पत्रकारों को एक सशक्त नेतृत्व मिलेगा।
यूपी एक्टिव प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि पत्रकारों की एकता और सम्मान के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है और मनोज मिड्ढा इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी आलोक तनेजा ने कहा कि मनोज मिड्ढा का अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और संगठनात्मक क्षमता पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण साबित होगी।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार नवाजिश खान ने कहा कि मनोज मिड्ढा को संगठन की कमान मिलना पत्रकार समाज के लिए सुखद और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि मनोज मिड्ढा लंबे समय से पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में पत्रकारों की एकता मजबूत होगी और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
उपवन सामाजिक वानिकी ट्रस्ट के अध्यक्ष अनीश सिद्दीकी ने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति मनोज मिड्ढा की प्रतिबद्धता उन्हें एक सफल नेतृत्वकर्ता बनाती है। उनके नेतृत्व में संगठन समाजहित के मुद्दों को भी मजबूती से उठाएगा।
जिला उद्योग एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि मनोज मिड्ढा सदैव समाज, व्यापारियों और आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पत्रकारिता जगत के लिए सकारात्मक संदेश है।
पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाली कालड़ा ने कहा कि मनोज मिड्ढा वर्षों से सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कार्यशैली सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली है, जिससे संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।
वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र तनेजा ने कहा कि मनोज मिड्ढा की पहचान एक सरल, मिलनसार और जनहितैषी व्यक्तित्व के रूप में है। उन्हें विश्वास है कि वे पत्रकारों और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे।
सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता समाज के विकास का आधार है। मनोज मिड्ढा की नियुक्ति से पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्राप्त होगा।
पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी होते हैं। मनोज मिड्ढा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई पहचान मिलेगी तथा पत्रकारों की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी।
वरिष्ठ पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू ने कहा कि मनोज मिड्ढा की नियुक्ति पूरे पत्रकार समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा को नई दिशा मिलेगी।
वरिष्ठ पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। मनोज मिड्ढा के नेतृत्व में संगठन जनहित से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगा।
इसके अतिरिक्त अशोक शर्मा, मनोज कश्यप, धर्मेंद्र अनमोल, राकेश ठाकुर, शहनवाज खान पप्पी, रमेश यादव, दीपक गुप्ता, वासिल खान, शहजाद अंजुम, डॉ. राव मुस्तकीम, जकरिया खान, किशनलाल मिड्ढा, कर्नल संजय मिड्ढा, सरदार मोहन सिंह चावला, चौधरी धीर सिंह, अहमद मलिक, नदीम अहमद, भूरा मलिक, सुधीर पवार, नितिन जाटव, नीरज शर्मा, परविंदर सिंह, रविंद्र मिगलानी, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. पंकज खन्ना, डॉ. मोहन सिंह तथा डॉ. संजीव मिगलानी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों, चिकित्सकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी मनोज मिड्ढा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मनोज मिड्ढा के नेतृत्व में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की सहारनपुर इकाई पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने, पत्रकार एकता को मजबूत करने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। :::








