सहारनपुर बॉक्सिंग प्रतियोगिता: दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम

सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। 15 मंडलों के 151 मुक्केबाज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने रिंग में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों से आए 151 मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अवैतनिक महासचिव प्रमोद कुमार का क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा एवं जिला बॉक्सिंग संघ सहारनपुर के अध्यक्ष अमित जैन द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि दूसरे दिन विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। 30-33 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद मंडल के दित्याराज और सहारनपुर मंडल के सूर्यवंश के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दित्याराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

33-35 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में प्रयागराज के पियूष और लखनऊ के हैदर उल्लाह कुरैशी आमने-सामने हुए, जिसमें हैदर उल्लाह ने दूसरे राउंड में जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया। इसी भार वर्ग में सहारनपुर के दिव्यांश और मेरठ मंडल के राहुल के बीच हुए मुकाबले में राहुल ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

40-43 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर मंडल के धीरज कुमार ने कानपुर मंडल के जश वर्मा को 5-0 के अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की। वहीं आगरा मंडल के श्रीकांत धनगर ने गोरखपुर के नीशू पासवान को दूसरे राउंड में पराजित किया। इसी वर्ग के एक अन्य मुकाबले में बरेली मंडल के जय गंगवार ने प्रयागराज के आशीष पटेल को दूसरे राउंड में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जीत का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रिंग में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फुर्ती और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं और दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश स्तर पर उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करना है।

मुकाबलों के सफल संचालन में युवराज, सोमप्रकाश शर्मा, पवन कुमार, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, रॉबिन सिंह, आशीष राय, शरद चंद्र, उदित शर्मा, अकीब, नाजिम एवं विश्वजीत ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अमित जैन, सचिव रितु देवी, दीपक अरोड़ा, लाल धर्मेंद्र प्रताप, जयेन्द्र, आदेश, सन्नी, प्रीति, प्रियंका, रूपेश, आकाश, गौरव, सुप्रिया, कनिष्ठ सहायक पुष्पपाल सिंह चौहान, शिवनंदन, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति, आशीष कुमार सहित अनेक खेल प्रेमी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह बना हुआ है। आयोजकों को उम्मीद है कि प्रतियोगिता से प्रदेश को कई नई प्रतिभाएं मिलेंगी जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। :::

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य