सांस्कृतिक समति के सदस्यों ने ली सांसद साहू से मुलाकात 

 अजय तावरे

नमस्ते इंडिया न्यूज

पांढुर्ना

          आज संत श्री संताजी जगनाडे महाराज सांस्कृतिक समिति पांढुर्णा के तत्वाधान में समाज के अनेक बंधुओं ने सांसद बंटी साहू से भेट की। समिति सदस्यों ने संत जगनाडे चौक पर स्थापित संत श्री संताजी जगनाडे महाराज प्रतिमा अनावरण पत्थर बदलने की मांग की। समिति ने आरोप लगाया कि सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष की जानकारी में लाए बिना ही समाज के लोगों ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर अनावरण के पत्थर पर नाम अंकित कर लिए।

          समिति के अनुसार प्रोटोकॉल के तहत लोकार्पण वाले पत्थर पर केवल सांसद, विधायक एवं समस्त तेली समाज का उल्लेख होना चाहिए। लेकिन यहां लगे पत्थर पर इन नामों के अलावा कुछ अन्य नाम लिखे गए है जो ठीक नहीं है। श्री संत जगनाडे महाराज सांस्कुतिक समिति ने ज्ञापन में लिखा है कि प्रतिमा स्थापना के लिए समाज के लोगों से दान प्राप्त करते समय सभी को बताया गया था कि लोकार्पण पत्थर पर मुख्य अतिथियों एवं तेली समाज का उल्लेख किया जाएगा, इसके अलावा किसी और नाम या बात अंकित नहीं की जाएगी। सांसद बंटी साहू से भेट के समय तेली समाज के लोग बडी संख्या में उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य