अधिवक्ता संघ से भेंट, तहसीलदार ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा

               आज 10 फरवरी तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने तहसील राजस्व में लंबित प्रकरणों में पैरवी के दौरान अधिवक्तां के समक्ष पैदा हो रही समस्याओं पर चर्चा की। इस पर तहसीलदार श्री ठाकुर ने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं को पैरवी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा वर्तमान में आ रही परेशानियों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा।
तहसीलदार ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत प्रकरणों का निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा, ताकि पक्षकारों को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिवक्ताओं से भी प्रशासन को सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय केवटे, अंजुम मेश्राम, शैलेश भगत, एम.ए. कुरैशी, चेतन कुमार सुरजुसे, अवतार सिंह रामगढ़िया, वासुदेव महाले, संजय ठाकरे, विजय देशमुख, विजय हलवे, प्रमोद ढोके, प्रदीप दुपारे, कैलाश सांबारे, विजय भादे, भास्कर कोरडे, कमल यादव, प्रभु मोहबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य