Saharanpur News: ब्राइट होम पब्लिक स्कूल के 5 छात्रों ने NEET-2026 में मारी बाजी, तनु पुंडीर ने 578 अंकों के साथ किया टॉप

सहारनपुर के नानौता स्थित ब्राइट होम पब्लिक स्कूल के पांच छात्रों ने NEET-2026 परीक्षा में सफलता हासिल की। तनु पुंडीर ने 578 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता (सहारनपुर)( दैनिक शहरी चौपाल )। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा ब्राइट होम पब्लिक स्कूल (BHPS) एक बार फिर चर्चा में है। देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की छात्रा तनु पुंडीर ने 578 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा विदुषी सहरावत ने 534 अंक, फहीमा ने 502 अंक, अमान खान ने 500 अंक तथा याचिका लोचन ने 420 अंक प्राप्त कर NEET-2026 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद खान ने सफल विद्यार्थियों के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफलता ही नहीं, बल्कि जीवन में उत्कृष्ट नागरिक बनने की भी प्रेरणा देता है।

प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में कुशल, संवेदनशील और सेवाभावी चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इन सफल छात्रों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

NEET जैसी कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षा में एक साथ पांच विद्यार्थियों की सफलता ने ब्राइट होम पब्लिक स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को एक बार फिर प्रमाणित किया है। क्षेत्र के शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य