Saharanpur News: प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत अभिनंदन पत्र पर व्यापारियों ने जताया आभार, शीतल टंडन का किया सम्मान

सहारनपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यापारी नेता शीतल टंडन को भेजे गए व्यक्तिगत अभिनंदन पत्र पर व्यापारियों ने खुशी जताई। बैठक में विकसित भारत-2047 और व्यापारियों की भूमिका पर चर्चा हुई।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर (दैनिक शहरी चौपाल) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की बैठक रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी नेता शीतल टंडन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए व्यक्तिगत अभिनंदन पत्र पर हर्ष व्यक्त करते हुए व्यापारियों ने इसे सहारनपुर के व्यापारिक समाज के लिए गौरव का विषय बताया। उपस्थित व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शीतल टंडन को शुभकामनाएं दीं।

बैठक को संबोधित करते हुए शीतल टंडन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में उद्योग एवं व्यापार जगत के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की है। पत्र में प्रधानमंत्री ने देश में पिछले वर्षों के दौरान निवेश, आधारभूत संरचना, नवाचार, प्रौद्योगिकी, एमएसएमई, विनिर्माण, निर्यात और व्यापार सुगमता के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा है कि व्यापारियों और उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी से भारत ‘लोकल टू ग्लोबल’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को देशवासियों की सामूहिक शक्ति और सहभागिता से प्राप्त करने का विश्वास व्यक्त किया है। साथ ही उद्योग एवं व्यापार जगत से भविष्य में भी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई है। शीतल टंडन ने कहा कि यह पत्र केवल उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे व्यापारिक समाज के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसी स्थानीय व्यापारी नेता को व्यक्तिगत रूप से पत्र भेजना सहारनपुर के व्यापारिक समुदाय के लिए गर्व की बात है। इससे व्यापारियों का मनोबल बढ़ा है और समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी जिम्मेदारियां भी और अधिक बढ़ी हैं। वक्ताओं ने कहा कि शीतल टंडन लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं और विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई, छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप, डिजिटल व्यापार और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं से व्यापार जगत को नई दिशा मिली है। आने वाले समय में व्यापारी वर्ग भी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, मेजर एस.के. सूरी, पवन कुमार गोयल, कंवर दलीप सिंधू, राजीव अग्रवाल, रमेश डावर, संजय महेश्वरी, राणा सिंधू, मुरली खन्ना, भोपाल सिंह सैनी, संजीव सचदेवा, अनिल गर्ग, अशोक मलिक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य