Saharanpur News: शहीद भगत सिंह जयंती पर सरसावा में भाईचारा सम्मेलन, आठ प्रस्ताव पारित

सरसावा के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीद में शहीद भगत सिंह जयंती पर भाईचारा सम्मेलन हुआ। शहीदों की स्मृति और सामाजिक सौहार्द को लेकर आठ प्रस्ताव पारित किए गए।

शहरी चौपाल ब्यूरो

सरसावा। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीद में शहीद भगत सिंह भाईचारा मंच के नेतृत्व में भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में शहीदों की स्मृति को समर्पित कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने सहित सर्वसम्मति से आठ प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।

पंजाब से पहुंचे मुख्य अतिथि श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और पूर्व मंत्री सरदार दलजिंदर बीर सिंह विर्क ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका तथा शहीद भगत सिंह और शहीद ऊधम सिंह कम्बोज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता बताते हुए मंच के प्रयासों की सराहना की। पूर्व मंत्री दलजिंदर बीर सिंह विर्क ने भी समाज में भाईचारा बढ़ाने की अपील की।

सम्मेलन में शोभित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. स. बूटा सिंह सिद्धू के प्रयास से चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सकों ने नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, दवाइयां और आंखों का उपचार उपलब्ध कराया। डॉ. सिद्धू ने शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने की जरूरत बताते हुए कहा कि भगत सिंह का सपना देश के युवाओं को शिक्षित बनाना था।

सम्मेलन में वर्ष में कम से कम एक बार सिख सम्मेलन आयोजित करने, इन्हें शहीदों की स्मृति को समर्पित करने तथा भगत सिंह, ऊधम सिंह कम्बोज और महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर आयोजन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। काजीबांस गुरुद्वारा साहिब के पीछे स्थित स्कूल परिसर में इन महापुरुषों की स्मृति में स्मारक स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।

जिला पंचायत सदस्य सरदार अमरदीप सिंह टिंकू व सरदार कवलजीत सिंह बॉबी ने गुरुद्वारा परिसर में कमरे के निर्माण की सेवा ली। विधायक मुकेश चौधरी ने चार सोलर लाइटें और वरिष्ठ सपा नेता साहिल खान ने निर्माण कार्य के लिए 51 हजार रुपये की सेवा प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरदीप सिंह टिंकू, सरदार जरनैल सिंह व सरदार सूरत सिंह ने की। संचालन कामरेड नवनीत सिंह, बाबा उदय सिंह व सरदार कंवलजीत सिंह बॉबी ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य