Saharanpur News: तीन करोड़ घुसपैठिए हैं तो भाजपा सरकार दे इस्तीफा, सांसद इमरान मसूद का हमला

सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने तीन करोड़ घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। सवाल उठाया कि यदि इतने घुसपैठिए देश में हैं तो सरकार इस्तीफा दे। आकाश आनंद और दिल्ली आंदोलन पर भी बयान दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि यदि देश में तीन करोड़ घुसपैठिए मौजूद हैं और सरकार ने उनके नाम मतदाता सूची से कटवा दिए हैं तो वे अब तक देश में कैसे रह रहे हैं? उन्होंने कहा कि यदि सरकार के दावे के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में घुसपैठिए देश में हैं तो इसकी जिम्मेदारी भी सरकार को लेनी चाहिए और उसे इस्तीफा दे देना चाहिए।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद इमरान मसूद ने भाजपा के अभियान, बसपा नेता आकाश आनंद के बयान और दिल्ली में हुए आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अराजकता का माहौल भाजपा ने पैदा किया है और अब वही पार्टी घुसपैठियों के मुद्दे पर शोर मचा रही है। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार को देश में तीन करोड़ घुसपैठियों के होने की जानकारी है तो अब तक उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? केवल मतदाता सूची से नाम हटाने से समस्या का समाधान नहीं हो जाता। सरकार को बताना चाहिए कि ऐसे लोग देश में कैसे रह रहे हैं।

इमरान मसूद ने भाजपा पर राजनीतिक निशाना साधते हुए कहा कि अब पार्टी के पैर उखड़ चुके हैं और उसे समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अराजकता फैलाने वाले ही अब घुसपैठियों के नाम पर हल्ला मचा रहे हैं।

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताने वाले बयान पर भी सांसद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आकाश आनंद को फिलहाल अप्रासंगिक बताते हुए तंज कसा कि उन्हें खुद स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्या करना है और उनके विचारों में भी स्पष्टता नजर नहीं आती।

दिल्ली में हुए आंदोलन के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि आने वाले समय में बहुत कुछ होने वाला है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सत्ता से नहीं हटेगी, तब तक यह सिलसिला जारी रहेगा। जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है और अब उसे सत्ता से हटाने की जरूरत है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य