सहारनपुर DM अरविंद चौहान ने पत्रकारों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, मिठाई भेंटकर किया स्वागत

सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से मुलाकात कर मिठाई भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। जनपदवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।

मनोज मिड्ढा

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर जनपद के सभी नागरिकों और पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के पत्रकारों को आमंत्रित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और मिठाई भेंटकर सभी को पर्व की बधाई दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों, आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा समाज में सकारात्मकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर होते हैं। ऐसे अवसरों पर सभी को आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ आगे आना चाहिए।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और पूरी धूमधाम के साथ मनाएं। साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न करें, जिससे दूसरे लोगों की भावनाएं आहत हों या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो।

डीएम ने कहा कि सभी नागरिक एक-दूसरे की खुशियों में शामिल हों और प्रेमपूर्वक त्योहार मनाएं। समाज में आपसी विश्वास, सहयोग और सद्भाव बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पत्रकारों के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें मिठाई भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से दीपावली मनाने का आह्वान किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य