शहरी चौपाल ब्यूरो
छुटमलपुर (सहारनपुर) राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने जिले तथा मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना स्थान पक्का का कॉलेज एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कॉलेज की छात्राओ का गोचर इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारन में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 वह अंडर 17,कबड्डी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने के बाद मंडल स्तर पर चयन होकर खेलना पक्का हुआ है। इनमें कॉलेज की अंडर 14 की टीम में खुशी कक्षा 7, आरुषि कक्षा 8, मानवी कक्षा 8 ,विधि कक्षा 8 ,अनुष्का कक्षा 10 के अलावा अंडर 17 में दिव्यांशी कक्षा 11 का चयन हुआ। इन छात्राओं ने लगातार ब्लॉक स्तर से लेकर जिले स्तर तक लगातार जीत हासिल कर मंडल स्तर पर अपनी जगह बनाई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्रों की क्रिकेट टीम को अंडर -17 तहसील स्तर पर जीत हासिल करने के बाद जिले स्तर पर चयनित किया गया है। अगम धीमान कक्षा 9, श्लोक कक्षा 10,केशव ,अनमोल कक्षा 11,वंश कक्षा 12 आदि टीम के खिलाड़ी है। कॉलेज प्रबंधक भूपेंद्र पुंडीर ने विजयी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।








