राजकुमार शर्मा
नागल। हलगोवा– हरिद्वार एक्सप्रेसवे पर गांव बसेड़ा के निकट लंबे समय से चली आ रही किसानों की समस्याओं को लेकर आखिर कुछ समस्याओं के समाधान को लेकर अथॉरिटी के अधिकारियों एवं किसानों के बीच सहमति बन गई ।अथॉरिटी अब किसानों की समस्याओं को दूर करते हुए हाईवे पर अधूर पड़े छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने की तैयारी में लग गई, क्योंकि एक्सप्रेसवे करीब 97% कार्य पूरा हो चुका है जिसका उद्घाटन भी इसी माह के अंत में माना जा रहा है।

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज सिंह एवं कृष्ण कंस्ट्रक्शन कंपनी के देवराज चौधरी गांव बसेड़ा के निकट अथॉरिटी का अधूरा कार्य पूरा कर रहे थे इसी बीच किसान बिजेंदर उर्फ काला, निखिलत्यागी, देवेंद्र त्यागी, अनिल त्यागी, प्रवीण ,अंकित ,अंकुर, नीरज त्यागी, संजय, कमलेश ,महेंद्र आदि किसान मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसानों का कहना था कि अनिल त्यागी की नर्सरी पर बने शिव मंदिर के रास्ते का पक्का निर्माण कराया जाए और गांव बसेड़ा रेलवे ट्रैक से गांव गांगनोली अंडरपास तक एक्सप्रेसवे के दोनों और किसानों के लिए छोड़े गए रास्ते पर समतल कराया जाए। किसान तथा अथॉरिटी के दोनों अधिकारियों के बीच दोनों मांगों को लेकर सहमति बनकर ही काम शुरू हुआ। किसानों ने बताया कि स्टेट हाईवे के पूर्व की दिशा में एक्सप्रेसवे से नीचे उतरे रास्ते पर शैडो रेलिंग लगाकर किसानों को उनके खेतों पर आने जाने से रोका जा रहा है जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तब तक वह और कार्य नहीं होने देंगे। अथॉरिटी के अधिकारी के द्वारा किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह एक्सप्रेसवे के उच्च अधिकारियों के सामने उनकी समस्या रखते हुए समाधान करने का प्रयास किया ।








