Saharanpur News: ईद-उल-अजहा को लेकर बेहट ईदगाह का निरीक्षण, चेयरमैन शालू भैया ने दिए सफाई और पानी सप्लाई के निर्देश

सहारनपुर न्यूज़: बेहट में ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू भैया ने ईदगाह का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गय्युर मलिक 

बेहट। आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर नगर पंचायत बेहट प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। त्योहार के मद्देनजर नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू भैया ने शनिवार को कस्बे की ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईदगाह परिसर और आसपास साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही त्योहार के दौरान कस्बे में 24 घंटे निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा।

नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू भैया निरीक्षण के दौरान ईदगाह परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने सफाई कार्यों की स्थिति देखी और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सफाई नायक को निर्देशित किया कि ईदगाह के आसपास स्थित नाले और नालियों की विशेष सफाई कराई जाए ताकि त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पूरे कस्बे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया।

चेयरमैन शालू भैया ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और कुर्बानी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर नगर पंचायत की प्राथमिकता होती है कि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य से नगर पंचायत की ओर से सफाई और पेयजल व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा के मौके पर लगातार तीन दिन तक कस्बे में निर्बाध पेयजल आपूर्ति की जाएगी, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पानी की सप्लाई नियमित रूप से जारी रहे तथा किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

अब्दुल रहमान उर्फ शालू भैया ने कस्बेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं और क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि बेहट हमेशा से भाईचारे और एकता की मिसाल रहा है, जहां सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं।

निरीक्षण के दौरान सभासद पति अब्दुल मालिक मिर्जा, सभासद सत्यप्रकाश रोहिला, मूर्तजा राही, शाहनवाज उर्फ गुल्लू, सभासद पति बंटी शर्मा, जीशान, अब्दुल बासित, तमजीद अली, शोयब राव, सफाई नायक राकेश बिरला, शेख मामा नादिर, फैसल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करना एक सकारात्मक पहल है। लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत की ओर से की जा रही तैयारियों से ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य