Saharanpur News: चिलकाना पुलिस ने 171 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ पांच महिला तस्करों को किया गिरफ्तार

चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 171 पव्वे अवैध महबूबा देशी शराब के साथ पांच महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। एसएसपी अभिनंदन सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेजा गया।

अमित कुमार उपाध्याय 

सहारनपुर। जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच महिला तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 171 पव्वे उत्तर प्रदेश मार्का ‘महबूबा’ देशी शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में जनपदभर में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह और उपनिरीक्षक रवि कुमार की टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने फिरोजाबाद मार्ग से पांजबांगर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक ट्यूबवेल के पास से बानो पत्नी आदिल, निवासी ग्राम दूधगढ़, थाना चिलकाना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 35 पव्वे महबूबा ब्रांड उत्तर प्रदेश मार्का देशी शराब बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस ने फिरोजाबाद रोड पर कार्रवाई करते हुए अफसाना पत्नी वहाब और मोहसिना पत्नी मनव्वर, निवासी ग्राम शाहपुरा, थाना चिलकाना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अफसाना के पास से 34 पव्वे तथा मोहसिना के पास से 36 पव्वे देशी शराब बरामद की गई।

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने कच्चा-पक्का दुमझेड़ा से धौलाहेड़ी मार्ग पर कुसुम पत्नी पाला और नेहरू पुत्र भरतू, निवासी छोटी पठेड़, थाना चिलकाना को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से क्रमशः 32 और 34 पव्वे महबूबा ब्रांड देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 171 पव्वे फ्रूटी पैक उत्तर प्रदेश मार्का देशी शराब बरामद की गई। पूछताछ के बाद सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध शराब की तस्करी, भंडारण अथवा बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य