Saharanpur News: छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, समाजवादी मूल्यों पर चलने का लिया संकल्प

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती मनाई। नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और जनसेवा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती पर बुधवार को अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके समाजवादी आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन गरीब, वंचित, पिछड़े और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया और कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव तथा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मुस्तकीम राणा ने कहा कि वर्तमान समय में जनेश्वर मिश्र के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। समाज में समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे की स्थापना के लिए उनके आदर्शों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यालय प्रभारी एवं प्रवक्ता फैसल सलमानी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में काशिफ अल्वी, अमित जाटव, हसीन कुरैशी, सनी कुमार, शाहिद मंसूरी, आफताब, वेदपाल पटनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने छोटे लोहिया के बताए मार्ग पर चलकर समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य