Saharanpur News: इमरान मसूद ने कांवड़ शिविर में पहुंचकर शिवभक्तों का किया स्वागत, परोसा भोजन

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अंबाला रोड और कल्पना सिनेमा के पास कांवड़ शिविरों में पहुंचकर शिवभक्तों का स्वागत किया और उन्हें भोजन परोसा।

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने सोमवार को अंबाला रोड स्थित फायर ब्रिगेड के निकट अन्नपूर्णा कांवड़ शिविर तथा कल्पना सिनेमा के निकट लगाए गए कांवड़ शिविर में पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कांवड़ियों को भोजन परोसा और उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कांवड़ शिविरों में सेवा करना सहारनपुर की गंगा-जमुनी तहजीब का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर जाते हैं और सहारनपुर से होकर गुजरने वाले इन कांवड़ यात्रियों का स्वागत करना यहां की परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्री हमारे जनपद में मेहमान की तरह आते हैं। उनकी सेवा करना, उन्हें भोजन कराना और उनकी यात्रा को सुगम बनाने में सहयोग करना सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वर्षों से कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सेवा का सिलसिला जारी है और आगे भी यह परंपरा कायम रहेगी।

सांसद ने शिवभक्तों से बातचीत कर उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली और सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की। शिविर में मौजूद लोगों ने भी कांवड़ियों की सेवा में सहयोग किया। इस दौरान शिवभक्तों के स्वागत और सेवा को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, कुणाल शांडिल्य, संजय त्यागी, गुलबहार अब्बासी, जावेद खान, रजनीश प्रधान रंडौल, पवन राणा, शेखर चौधरी, शिव कुमार, राहुल गुनाकर और सुधांशु धनगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांवड़ शिविर की ओर से अध्यक्ष अमित जैन, सागर धनराज नकुड़, वंश जैन, रामशरण गर्ग, आशु भार्गव और रामपाल सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। सांसद और कांग्रेस नेताओं ने सेवा कार्य में भाग लेकर शिवभक्तों का स्वागत किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य