Saharanpur News: तिरंगा रैली में 450 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, देशभक्ति के संदेश से गूंजा शहर

सहारनपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा रैली में करीब 450 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्टेडियम से शहर के प्रमुख मार्गों तक निकली रैली में देशभक्ति का संदेश दिया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन एवं खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के करीब 450 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा रैली का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने किया। रैली डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर रेलवे रोड, घंटाघर और अंबाला रोड होते हुए फायर ब्रिगेड से मुड़कर वापस स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।

रैली में खिलाड़ी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जज्बे के साथ शामिल हुए। खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में सहभागिता से पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का माहौल दिखाई दिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश भी दिया।

रैली के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह और देशभक्ति की भावना देखने को मिली। आयोजकों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। खेल मैदान से जुड़े खिलाड़ियों की सहभागिता ने अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।

इस अवसर पर लाल धर्मेंद्र प्रताप, आदेश कुमार, आकाश कुमार, जयेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, सुप्रिया, बृजेश कुमार, प्रियंका, सन्नी कुमार, पुनीत कुमार आर्य, रूपेश कुमार सहित स्टेडियम के प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य