Saharanpur News: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, गोकशी के आरोपी को लगी गोली; दो गिरफ्तार

सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकशी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ। तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण, गोवंश और पिकअप बरामद।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकशी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण, एक जिंदा गोवंश और पिकअप वाहन बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार 13/14 अगस्त की रात थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह, उपनिरीक्षक विमल सैनी, उपनिरीक्षक निप्पी सिंह समेत पुलिस टीम ग्राम शक्लापुरी कट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाबर कॉलोनी क्षेत्र में कुछ लोग एक गोवंश को कथित रूप से गोकशी के लिए ले जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई। पुलिस के मुताबिक मौके पर पहुंचने के दौरान संदिग्ध लोगों पर टॉर्च की रोशनी डाली गई तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने दोबारा फायरिंग की। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी समेत दो गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी की पहचान महमुद पुत्र बशीर अहमद निवासी गनी नंबर-2, लिंक रोड, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में पीएनबी बैंक वाली गली, रसूलपुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में रह रहा था। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मौके से पुलिस ने उसके साथी इरफान पुत्र सुबराती निवासी गली नंबर-2, विश्वास कॉलोनी, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है।

u

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण, एक जिंदा गोवंश और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, लूट, चोरी, हत्या, अवैध नशे के कारोबार समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग और गश्त लगातार जारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य