Saharanpur News: रोटरी क्लब हार्मनी की मेहंदी प्रतियोगिता में चांदनी प्रथम

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, ।  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी की ओर से केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी में छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कला का परिचय दिया। निर्णायकों ने मेहंदी की डिजाइन, कलात्मकता, स्वच्छता और रचनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 10-बी की छात्रा चांदनी ने प्रथम, कक्षा 9-सी की सना ने द्वितीय तथा कक्षा 12-सी की सबिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा इशिका और शिरीन को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। सभी विजेताओं को 15 अगस्त को विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मोनी की ओर से प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मोनी के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल भारद्वाज ने कहा कि छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देना रोटरी की सेवा भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मेहंदी जैसी भारतीय पारंपरिक कला के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना इस आयोजन का उद्देश्य रहा।

कार्यक्रम चेयरमैन रोटेरियन राकेश सपरा ने प्रतियोगिता में छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि जीत से अधिक महत्वपूर्ण अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को सामने लाना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब के वर्तमान वर्ष की थीम ‘Create Lasting Impact’ और ‘Team Unstoppable’ की भावना के अनुरूप किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षिकाओं और रोटरी क्लब के सदस्यों का सहयोग रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य