Saharanpur News: माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान और नशे से दूर रहने की अपील की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई. ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का सकारात्मक उपयोग करते हुए देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कुलपति ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थी स्वयं नशे से बचें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव तैयार कर सकते हैं।

तिरंगा यात्रा में जय भारत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार के नेतृत्व में करीब 50 विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान नशामुक्त समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में प्रो. राजकुमार, डॉ. हर्ष सिंह, डॉ. आशीष आर्या, डॉ. प्रतिभा चौहान, डॉ. अंकिता चौधरी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. कृष्ण आनंद, डॉ. विजय प्रताप, श्री मानव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. जयदीप कुमार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, नशामुक्ति और विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य