Saharanpur News: बिहारीगढ़ में व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, साहब सिंह पुंडीर ने फहराया तिरंगा

बिहारीगढ़ के बुग्गावाला चौक पर पश्चिमी एकता व्यापार मंडल ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। वरिष्ठ भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर ने ध्वजारोहण कर शहीदों के बलिदान को याद किया।

विमल शर्मा 

बिहारीगढ़, सहारनपुर। पश्चिमी एकता व्यापार मंडल बिहारीगढ़ की ओर से स्वतंत्रता दिवस का महापर्व धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कस्बे के बुग्गावाला चौक पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और अखंडता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के महत्व को समझना चाहिए। देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक देशवासी का दायित्व है कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश को मजबूत एवं समृद्ध बनाने में योगदान दे।

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी नागरिकों को आपसी भाईचारे और राष्ट्रहित की भावना के साथ देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबूराम राठौर, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नमन खुराना, त्रिलोकचंद राठौर, अतर सिंह, गुरदयाल सिंह राठौर, कार्यक्रम संयोजक संदीप वर्मा, सोनू धीमान, अशोक राठौर, जनक सिंह राठौर, कपिल कांबोज, मोहित सैनी, अजय सैनी, देशराज, अरविंद राठौर सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और कस्बे के पत्रकार मौजूद रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य