Saharanpur News चेयरमैन अफजल खान के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

स्वतंत्रता दिवस पर चेयरमैन अफजल खान के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

फैय्याज अली आब्दी

सहारनपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में चेयरमैन अफजल खान के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय परिसर से हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व चेयरमैन अफजल खान ने फीता काटकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे बुजुर्गों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने में अपना योगदान दे। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देशहित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरी। यात्रा संजय चौक, कबाड़ी बाजार, पीठ चौक, भारी अड्डा, मेन बाजार और गंगोह रोड होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। रास्ते भर तिरंगा लेकर चल रहे लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
यात्रा में नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों के साथ विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना देखने को मिली।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य