अमित कुमार उपाध्याय
चिलकाना/सरसावा। सरसावा-चिलकाना मार्ग स्थित ग्राम तेलीपुरा में सोमवार को बाला जी फिलिंग स्टेशन (इंडियन ऑयल) का भव्य शुभारंभ किया गया। एसडीएम सदर सुबोध कुमार, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, सपा के वरिष्ठ नेता संदीप सैनी, जिला मंत्री प्रमोद कुमार सैनी और ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने कहा कि क्षेत्र में पेट्रोल पंप की सुविधा उपलब्ध होने से आसपास के ग्रामीणों, किसानों और वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें पेट्रोल और डीजल लेने के लिए दूर के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने फिलिंग स्टेशन संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण पेट्रोल-डीजल और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप की शुरुआत स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। खासकर किसानों को कृषि कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बाला जी फिलिंग स्टेशन के संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन के दौरान मौजूद लोगों ने नए फिलिंग स्टेशन के शुरू होने पर प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम में नेमचंद सैनी, ग्राम अध्यक्ष मयंक सैनी, मुकेश सैनी, प्रवीण सैनी, शक्ति चौधरी, कृष्णा सैनी, नितिन सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।








