सहारनपुर में 6 सितंबर को सपा का युवा योद्धा सम्मेलन, चौधरी रुद्रसेन बोले- ऐतिहासिक होगी अखिलेश यादव की रैली

सहारनपुर में 6 सितंबर को प्रस्तावित सपा के युवा योद्धा सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। चौधरी रुद्रसेन ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि आगामी 6 सितंबर को सहारनपुर में होने वाला युवा योद्धा सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।

मदनुकी में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी अनुज मदनुकी की ओर से आयोजित पीडीए सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी रुद्रसेन ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया था, लेकिन अब उसकी नीतियां इसके विपरीत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जाति और धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव कर रही है तथा संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है।

चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि 6 सितंबर को सहारनपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए अभियान के माध्यम से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने प्रदेश में 46 सीटें जीती थीं और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 230 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन ने जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस कारोबार में संलिप्त लोगों को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने पूर्व मंत्री चौधरी यशपाल की कार्यशैली से प्रेरणा लेकर जनता की सेवा करने का संकल्प जताया और 6 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विनोद तेजयान ने दलित और पिछड़े वर्ग से जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया।

समारोह को अनुज प्रधान मदनुकी, परीक्षित चौधरी, रूही अंजुम, ओमी पंवार और चौधरी संतरपाल समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों अनुज प्रधान, वासिल तोमर, राव वजाहत और विलास राणा ने अतिथियों का पगड़ी व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। संचालन राजकुमार घाटेड़ा ने किया।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य