जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ही संगठन सृजन अभियान होगा सफल: राणा गुरजीत सिंह

कांग्रेस के एआईसीसी पर्यवेक्षक ने सहारनपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जिला व महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों से लिए आवेदन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं कपूरथला विधायक व पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह मंगलवार को अपने सहयोगी यूपीसी पर्यवेक्षक अजय चौधरी, मोहम्मद हामिद कोकब और कामेश रतन के साथ सहारनपुर पहुंचे। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।
जिला कार्यालय पहुंचने पर राणा गुरजीत सिंह ने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन सृजन अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इसके बाद बंद कमरे में जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त किए और मौजूद कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनके विचार भी सुने।
राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, युवा एवं महिला सशक्तिकरण तथा सांप्रदायिक एकता जैसे राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सकारात्मक विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे हैं। उनके संघर्ष को मजबूत करने और सहारनपुर में मजबूत संगठन खड़ा करने के उद्देश्य से पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक जिले के सभी 11 ब्लॉकों और सात विधानसभा क्षेत्रों में जाकर संगठन की असली रीढ़ कहे जाने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं के विचार और सुझावों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी ही संगठन सृजन अभियान की सफलता और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करेगी।
राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस धर्म और जाति की राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की पक्षधर है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व जिला अध्यक्ष जावेद साबरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, अरविंद पालीवाल, प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी, सत्यम भूरियांन सैनी, रजनीश प्रधान रण्डौल, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, कार्तिक राणा, नितिन राणा, पवन सिंह राणा, ओमपाल सिंह डंकोवली, सोनू पठान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी, धर्मवीर जैन, काजी शौकत हुसैन, अशोक जैन, महिला जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी, मुनीष सहगल, भूपेंद्र सैनी, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, राजकुमार भारद्वाज, गुलशेर अल्वी, शेखर चौधरी, प्रभजीत सिंह, सचिन कंबोज, अक्षय चौधरी, आरिफ खान, सतपाल सिंह बर्मन, अनुज शर्मा, कुणाल शांडिल्य, इकराम खान, रवि कुमार, आरिफ मंसूरी, आरिश सिद्दीकी, गुलबहार अब्बासी, अनूप ठकराल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य