तीन दिन से उपनिबंधक कार्यालय की साइट ठप, बैनामा कराने पहुंचे लोग परेशान

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय की ऑनलाइन साइट पिछले तीन दिनों से नहीं चलने के कारण बैनामा कराने पहुंचे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से लोग रोजाना कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन सुबह से शाम तक साइट चालू नहीं होने के कारण उन्हें बिना बैनामा कराए वापस लौटना पड़ रहा है।

सिरसली कला निवासी मुंनवर आलम, नकुड़ के हाजी जावेद, फुरकान, मुरसलीन, धोराला निवासी रियाज, खेड़ा अफगान निवासी रियाज, सड़क दुधली निवासी अजमल, करनाल निवासी प्रदीप राणा, सहारनपुर निवासी जाहिद और देवबंद निवासी हाजी मुन्नवर सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से अपने-अपने बैनामे कराने के लिए उपनिबंधक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। साइट नहीं चलने के कारण उन्हें रोजाना निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि कई मामलों में महिला क्रेताओं को भी साथ लेकर आना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को दूर-दराज से लाने के बाद बैनामा नहीं हो पाने से अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि महीने में एक-दो बार साइट में तकनीकी समस्या आने से इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है।

अधिवक्ता उद्यम सिंह, जगमाल सैनी, आशीष एडवोकेट, स्वरज सिंह, अरविंद कुमार, नासिर सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी साइट बंद होने से काम प्रभावित होने की बात कही।

उधर, सब रजिस्ट्रार शिवदेन सिंह ने बताया कि साइट नहीं चलने से आमजन को हो रही परेशानी से वह स्वयं भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान शासन स्तर से ही संभव है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य