सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर दलित समाज में रोष, कार्रवाई की मांग

बैठक के बाद दर्जनों लोगों ने थाने पहुंचकर दी तहरीर, भाईचारा बिगाड़ने का आरोप

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा नीले बैनर लगाने वालों को कथित रूप से ‘दलाल’ कहे जाने को लेकर दलित समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। समाज के लोगों ने टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास बताया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

नगर के मोहल्ला चौधरियान में दलित नेता विकास निडर के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर रोष जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के किसी व्यक्ति से कोई गलती हुई भी हो तो उसके आधार पर पूरे समाज को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

दलित नेता विकास निडर ने कहा कि वह सभी समाजों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आपसी भाईचारे को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बैठक के बाद दर्जनों लोग नकुड़ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला सहारनपुर के सदर थाना क्षेत्र से संबंधित है, इसलिए वहीं तहरीर दी जाए। इसके बाद सभी लोग सदर थाना पहुंचे और वहां तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर विशाल पालीवाल, सौरभ कटारिया, सुधीर चोरी मंडी, अर्जुन चोरी मंडी, ऋतिक सहगल खुराना, मोहित रावण, योगेश कटारिया, वीरेंद्र प्रकाश, रोहित, पंकज रामगढ़ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य