मेडिकल कैंप में सेवा देने वाले फार्मासिस्ट सम्मानित*

 

अमित कुमार उपाध्याय 

चिलकाना-सरसावा । अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से सरसावा में आयोजित निशुल्क कावड़ मेडिकल कैंप में सेवा देने वाले फार्मासिस्ट साथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर फार्मासिस्टों ने एसोसिएशन का आभार जताया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका है। निशुल्क मेडिकल कावड़ कैंप के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सराहनीय पहल है। एसोसिएशन भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान आगामी 25 सितंबर को मनाए जाने वाले वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे को लेकर भी चर्चा की गई। फार्मासिस्ट साथियों से दिवस को उत्साह और एकजुटता के साथ मनाने तथा फार्मासिस्टों की सेवाओं और सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में ललित सैनी, आदित्य प्रकाश, डॉ. बसंत, शरद चौधरी, डॉ. संकेत, नवनीत सैनी, सचिन शर्मा, अंकुश कुमार, डॉ. दीपक सैनी, दिनेश कुमार, दीपक प्रजापति सहित फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य