प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर-2 में प्रथम सत्र परीक्षा का आयोजन

परीक्षा के बाद मनाया सद्भावना दिवस, राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

अमित कुमार /  बिमल शर्मा

छुटमलपुर (सहारनपुर)। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर-2, ब्लॉक मुजफ्फराबाद में गुरुवार को प्रथम सत्र परीक्षा की लिखित परीक्षा सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विद्यालय की शिक्षिका अंजली आर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में प्रथम सत्र परीक्षा 19 से 24 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। प्रथम दिन सभी कक्षाओं की मौखिक परीक्षा कराई गई, जबकि 20 अगस्त से लिखित परीक्षाएं शुरू हुईं। कक्षा एक में सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी, जबकि कक्षा दो से पांच तक मौखिक एवं लिखित दोनों परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। शासन के निर्देशानुसार परीक्षा कुल 10 अंकों की है, जिसमें तीन अंक मौखिक और सात अंक लिखित परीक्षा के निर्धारित हैं।

परीक्षा के दौरान विद्यालय में अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में सद्भावना दिवस मनाया गया। विद्यालय स्टाफ ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन एवं देश के प्रति योगदान को याद किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य