राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन

महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई गोष्ठी, वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद किया

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव रत्न गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने राजीव गांधी के देश के विकास में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और संचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने सहित उनके कई फैसलों का देश की राजनीति और विकास पर व्यापक प्रभाव पड़ा।

गोष्ठी में पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर, सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरैशी, काजी शौकत, पूर्व प्रदेश सचिव सत्यम भूरियान सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, इकराम खान, धर्मपाल जोशी, अक्षय चौधरी, नसीब खान, लाड्डी चौधरी, अमित शर्मा, अमित राठौर, जमाल अहमद, दुष्यंत राणा, सलीम मलिक, मोहम्मद गुलफाम मलिक, शाहनवाज मलिक, हसीन मलिक, शहनाज बेगम, राजा फरीद, राकेश मोहन शर्मा, असगर आलम, अधिवक्ता शाहबाज अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य