राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण

वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद कर उनके योगदान को किया नमन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस महानगर सेवादल अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह निक्कू तथा कांग्रेस की विधानसभा प्रत्याशी रही सुखविंदर कौर के संयुक्त नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेलवे मैदान के पास एवं न कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर चन्द्रजीत सिंह निक्कू और सुखविंदर कौर ने कहा कि राजीव गांधी को भारत में संचार क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाकर युवा शक्ति को लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका देने की शुरुआत की। उन्होंने देश को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया।

महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा और सलमान इदरीसी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक की दिशा में आगे बढ़ाया। उन्होंने श्रीलंका में शांति सेना भेजकर आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत इरादे दुनिया के सामने रखे। उनके कार्यकाल में भारत ने विकास और तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की।

कार्यक्रम में हरिओम ठाकुर, शिवम शर्मा, अश्वनी मिंटा, मनजीत कोका, राजन बिरला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य