13 सितंबर को सहारनपुर में निकलेगी धम्म संवाद यात्रा

महाबोधि महाविहार से जुड़े अधिनियम को रद्द करने की मांग, पूरे प्रदेश में यात्रा निकालने का ऐलान

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। महाबोधि बुद्ध विहार की मुक्ति और बौद्ध समाज की विरासत को लेकर 13 सितंबर को सहारनपुर में धम्म संवाद यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के संबंध में बामियान बुद्ध विहार में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक भंते विनयचारी ने बताया कि यात्रा रामनगर से शुरू होगी और इसका उद्देश्य महाबोधि महाविहार बोधगया से जुड़े बीटी एक्ट-1949 को रद्द करने की मांग को लेकर जनसमर्थन जुटाना है।

उन्होंने बताया कि सहारनपुर से शुरू होने वाली धम्म संवाद यात्रा को आगे पूरे उत्तर प्रदेश में ले जाया जाएगा। यात्रा के माध्यम से केंद्र और बिहार सरकार से महाबोधि महाविहार से संबंधित बीटी एक्ट को रद्द करने की मांग की जाएगी।

श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने कहा कि बौद्ध समाज की विरासत को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री विदेशों में स्वयं को बुद्ध की धरती से आने वाला बताते हैं, ऐसे में बौद्ध विरासत के संरक्षण की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि अधिनियम को रद्द कर बौद्धों की विरासत बौद्ध समाज को सौंपी जाए।

जय भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो पूरे प्रदेश और देश में जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान को याद करते हुए सहारनपुर मंडल एवं प्रदेश के लोगों से धम्म संवाद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रेसवार्ता में वरिष्ठ बसपा नेता शिवम खे वड़िया, विधानसभा प्रभारी देहात बिट्टू खालसा, अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह, भीम आर्मी जय भीम के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, अंकित राणा, निकुंज पालीवाल, सचिन भास्कर, हर्ष, गौरव कुमार, अवधेश कटारिया, अधिवक्ता संजीव सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य